रायपुर बुजुर्ग में आयोजित शिवशक्ति महायज्ञ में भागवत कथा सुनने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


मिथिला पब्लिक न्यूज़, सरायरंजन ।
सरायरंजन प्रखंड के रायपुर बुजुर्ग स्थित महादेव मंदिर के प्रांगण में आयोजित 11 दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महायज्ञ में श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसे सुनने को दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं भक्ति संगीत से महायज्ञ परिसर गुंजायमान हो रहा है।


महायज्ञ के पांचवें दिन मिथिलांचल के गौरव पूज्य कौशल किशोर गिरि ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण को भगवान के रूप में दर्शाया गया है। भागवत कथा में रस भाव की भक्ति को बताया गया है। इसमें भगवान श्री कृष्ण की अनेक लीलाओं का वर्णन किया गया है।  जिसके  सार को सुनकर मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करके ही राजा परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी।

उन्होंने कहा कि मनुष्य बाल्यावस्था से लेकर मृत्यु तक सांसारिक भोगविलास में लिप्त होकर इस अमूल्य जीवन को नष्ट करता जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा ऐसी कथा है जो जीवन के उद्देश्य को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है, उसके सुनने मात्र से वहां के संपूर्ण क्षेत्र में नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाता है, और सकारात्मक ऊर्जा सशक्त हो जाता है।

Leave a Comment

Read More

error: Content is protected !!