

मिथिला पब्लिक न्यूज, समस्तीपुर ।
उजियारपुर प्रखंड के रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत स्थित चंदौली गांव के एक गरीब मजदूर के आश्रित के सहयोग के लिए हाथ उठने लगे हैं। गुरुवार को मृत मजदूर विशुनी सहनी के परिवार का हाल चाल लेने कुछ समाजसेवी उसके घर पर पहुंचे। जिसमें उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी समाजसेवी राजू सहनी भी शामिल थे। उन्होंने मृत मजदूर के परिजनों को राशन सामग्री उपलब्ध कराया। मौके पर रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के पूर्व मुखिया उमेश सहनी भी मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि, उनके ग्रामीण विशुनी सहनी उत्तर प्रदेश के बलिया जिला में मजदूरी करते थे। पिछले दिनों अचानक उसकी तबीयत खराब हो गयी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। वह किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। सूचना राजू सहनी को हुई तो वे पिड़ित परिवार से मिलने उसके घर पहुंचे, तथा अपने निजि कोष से करीब 25-30 हजार रूपए का राशन का सामान मृतक के परिजनों को उपलब्ध कराया। बताया जाता है कि राजू सहनी हर संभव गरीबों की मदद करते हैं। बेटी की शादी, गरीब की सहायता, जिस परिवार में कमाने वाले की अकाल मौत हो जाय उसकी मदद, अग्नि पीड़ितों की सहायता, ठंड के मौसम में कम्बल वितरण, भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं की सेवा उनकी दिनचर्या में शामिल है।

मौके पर भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच पति जयराम साहनी, श्रीराम साहनी, रामश्रेष्ठ साहनी, सुजित कुमार, चन्दन साहनी, महेश सहनी, चंद्रकांत सिंह, राजेश कुमार सिंह, ललित कुमार सिंह, वरुण कुमार राय, सियाराम राय, रंजीत प्रसाद,सुखलाल साहनी, नकुल साहनी मदन साहनी, बटोरन साहनी, मन्टु पंडित आदि मौजूद रहे।














