
मिथिला पब्लिक न्यूज, समस्तीपुर।
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डॉ. धर्मांश रंजन ‘अंकुर’ 5 अक्टूबर यानी कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन को लेकर दरभंगा के लहेरियासराय स्थित सात फेरे विवाह भवन में नामांकन सह आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. अंकुर कल सुबह 10:30 बजे मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल के समीप बनाए गए चुनावी कार्यालय से समर्थकों के साथ दरभंगा के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे लहेरियासराय स्थित सात फेरे विवाह भवन में नामांकन सह आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में समर्थकों, शुभचिंतकों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम के बाद डॉ. धर्मांश रंजन ‘अंकुर’ प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय पहुंचकर दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के एमडी डॉ. अंकुर ने निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों से नामांकन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपना आशीर्वाद एवं समर्थन देने की अपील की है।











