प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित करेगा दैनिक जागरण

*सोमवार को समस्तीपुर में जागरण जीनियस अवॉर्ड कार्यक्रम का होगा आयोजन*

*किसी भी स्कूल से 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 80% से अधिक अंक लाने वाले बच्चे होंगे शामिल*

*शहर के बायपास रोड स्थित संध्या उत्सव पैलस में होगा कार्यक्रम*

*छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम स्थल पर सुबह 9:00 बजे से होगा रजिस्ट्रेशन*

मिथिला पब्लिक न्यूज, समस्तीपुर ।

दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला हिंदी अखबार “दैनिक जागरण” इस साल भी जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए जागरण जीनियस अवॉर्ड 2026 का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम का आयोजन शहर के बायपास रोड स्थित संध्या उत्सव पैलेस में सोमवार को किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की भागीदारी रहेगी।

बता दें कि जागरण जीनियस अवॉर्ड का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का मनोबल बढ़ाना है। सम्मान समारोह के माध्यम से छात्रों की मेहनत, लगन और उपलब्धियों को पहचान दी जाएगी, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिले।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन सुबह 9:00 बजे से कार्यक्रम स्थल पर शुरू होगा। इसके बाद निर्धारित समय साढ़े दस बजे सम्मान समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें 10वीं या 12वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं।

दैनिक जागरण द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाने वाला यह कार्यक्रम जिले के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस बार भी जिले के 300 से अधिक होनहार छात्र-छात्राओं को शनिवार को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा।

आप हैं मुख्य प्रायोजक :

दैनिक जागरण के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य प्रायोजकों की अहम भूमिका है। जिसमें मुख्य रूप से टाइटल स्पॉन्सर संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिरसिंहपुर कल्याणपुर, को-स्पॉन्सर की भूमिका निभा रहे शहर का चर्चित कोचिंग संस्थान एडुकेटर्स एवं मथुरापुरघाट स्थित शहर का चर्चित जेपी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के साथ साथ हमारे स्पॉन्सर्स जेपी सेंट्रल स्कूल मथुरापुरघाट, होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर, बीबी फातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज बिक्रमपुर बांदे, पब्लिक सेंट्रल स्कूल खालिसपुर एवं एसोसिएट स्पॉन्सर संदीप यूनिवर्सिटी व पावर्ड बाय की भूमिका निभा रहे संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल का महत्वपूर्ण योगदान है।

 

 

 

Leave a Comment

Read More

error: Content is protected !!