गुरु-शिष्या की एक और प्रेम कहानी का हुआ दुःखद अंत, शिष्या से पत्नी बनी श्वेता की संदिग्ध हालत में मिली लाश


मिथिला पब्लिक न्यूज़, कमलेश झा ।
सच ही कहा गया है कि प्रकृति और सामाजिक बंधनों से छेड़छाड़ विनाशकारी होता है। खासकर भारतीय संस्कृति में इसका बहुत महत्व है। यहां के लोग सामाजिक बंधनों के एक डोर से बंधे होते हैं। जिनका एक दायरा होता है। पश्चिमी सभ्यता के चकाचौंध में इस दायरे को जब भी लांघने का प्रयास किया गया है तो उसका अंत भी बहुत दुखद ही हुआ है। खासकर गुरु और शिष्य के रिश्ते की डोर को तोड़ने वालों का जीवन कभी भी पूर्ण सफल नहीं हो पाया है। एक बार फिर गुरु-शिष्या की एक और प्रेम कहानी का दुःखद अंत हुआ है।

यह कहानी समस्तीपुर के रोसड़ा से सामने आ रही है। जहां अपने से 22 साल बड़े टीचर (गुरु) से प्रेम विवाह करने वाली शिष्या से पत्नी बनी विवाहिता की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। उसके गुरु से प्रेमी और फिर पति बने प्राइवेट टीचर संगीत कुमार का कहना है कि उसकी पत्नी श्वेता ने गुस्से में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जबकि उसके मायके वालों को आशंका है कि पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है। खैर मौत का कारण चाहे जो भी हो वह तो पुलिसिया जांच के बाद सामने आ ही जायेगा। लेकिन यह तो सच है कि प्रोफेसर मटुकनाथ और जुली के भांति गुरु और शिष्या के रिश्ते को तोड़ने वाली एक और प्रेम कहानी दुखद अंत हो गया है।


मात्र 15 महीने चला वैवाहिक जीवन :
समस्तीपुर के रोसड़ा में 7 दिसंबर 2022 को एक बेमेल प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी कर ली थी। जो काफी चर्चा में रहे थे। उस समय लोग इन्हें प्रोफेसर मटुकनाथ और जुली की संज्ञा दी रहे थे। शुरुआती दिनों में तो इन्हें लग रहा था कि ये प्रेम करने वालों के आइकॉन बन गए हैं। लेकिन कुछ ही समय के बाद इस बेमेल विवाह ने अपनी रंगत दिखानी शुरू कर दी। इनका वैवाहिक जीवन किसी तरह खींचतान कर मात्र 15 महीने ही चल पायी। शुक्रवार को परिजनों को सूचना मिली की श्वेता की मौत हो गयी है।

ट्यूशन करने के क्रम में हो गया था प्यार :
पारिवारिक लोगों के अनुसार श्वेता पहले प्राइवेट टीचर संगीत कुमार के यहां इंग्लिश का ट्यूशन करने जाती थी। इसी दौरान दोनों को प्यार हो गया था। उस समय संगीत का उम्र करीब 42 वर्ष से अधिक था, जबकि श्वेता मात्र 20 वर्ष की थी। संगीत की पहली पत्नी का देहांत हो चुका था। इसलिए दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद मंदिर में उन्होंने शादी कर ली थी। मंदिर में शादी का वीडियो वायरल हुआ तब जाकर परिवार के लोगों को जानकारी हुई थी। बाद में परिजनों ने गिफ्ट के रूप में 5 लाख से अधिक के समान और आभूषण उन्हें दिए थे। इसके बाद श्वेता के पति संगीत के द्वारा रुपये लाने का दबाव दिया जाने लगा था। शुक्रवार को श्वेता ने  अपने भाई को फोन कर घर ले जाने के लिए बुलाया था। भाई उसे ले जाने के लिए उसके ससुराल भी पहुंचा था, लेकिन उसके पति संगीत ने उसे वापस भेज दिया था। उसके बाद श्वेता की मौत की खबर आई।

Leave a Comment

Read More

error: Content is protected !!