रिलायंस ज्वेल्स डकैतीकांड का कुछ घंटों में हो सकता है खुलासा !


मिथिला पब्लिक न्यूज, समस्तीपुर ।
रिलायंस ज्वेल्स डकैती कांड को हाजीपुर, वैशाली एवं समस्तीपुर के पटोरी के बदमाशों ने अंजाम दिया था। इस डकैती में शामिल कुछ लूटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसने घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है। सूत्रों की मानें तो समस्तीपुर पुलिस मात्र कुछ घंटों में इस कांड का खुलासा कर सकती है। हालांकि पुलिस अभी तक लूटी गई ज्वेलरी को बरामद नहीं कर पायी है। जिसको लेकर पुलिस के वरीय अधिकारियों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। कहा जा रहा है कि ज्वेलरी फरार चल रहे अपराधियों के पास है। जिन्हें काफी प्रयास के बाद भी पकड़ा नहीं जा सका है।

सूत्रों का बताना है कि इस डकैती की पूरी पटकथा समस्तीपुर के पटोरी में लिखी गयी थी। वहीं से बैठकर बदमाशों ने रिलायंस की कई दिनों तक रेकी भी थी। इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना में शामिल लाइनर की भी पहचान कर ली है। बताया जाता है कि जिस बदमाश को पुलिस ने हाजीपुर से गिरफ्तार किया है, वह खुद भी इस घटना में शामिल था।

28 फरवरी को रिलायंस से हुई थी करोड़ों की लूट  :
यहां बता दें कि मुफस्सिल एवं नगर थाना के सीमा पर स्थित रिलायंस ज्वेल्स में 28 फरवरी की शाम करीब 7:45 बजे डकैती की यह घटना हुई थी। आठ की संख्या में पहुंचे लूटेरों ने गार्ड के साथ सभी कर्मचारियों को बंधक बना कर इस घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान बदमाशों ने उक्त ज्वेलरी शोरूम से करीब 10 किलो से अधिक सोना और साधबदमाश बड़े-बड़े दो झोलों में भरकर ज्वेलरी ले गए थे। एफआईआर के अनुसार लूटी गयी ज्वेलरी की कीमत साढ़े छह करोड़ रुपए से अधिक है। लेकिन सूत्रों की मानें तो लूटी गयी ज्वेलरी की कीमत कई करोड़ अधिक थी।

Leave a Comment

Read More

error: Content is protected !!