नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में हवन के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय रुद्राभिषेक महायज्ञ


मिथिला पब्लिक न्यूज, शिवाजीनगर ।

शिवाजीनगर प्रखंड के बल्लीपुर चौक स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय रुद्राभिषेक महायज्ञ हवन के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान सवा लाख महामृत्युंजय जाप भी किया गया। प्रतिदिन पांच पंडितों के द्वारा रुद्राभिषेक, हवन एवं महामृत्युंजय जाप किया गया। वहीं संध्या में पुरुषोत्तम झा के द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा था।


मुख्य यजमान की भूमिका में हिरीकेष चौधरी, अजय कुमार चौधरी, धीरज कुमार चौधरी, मनमोहन चौधरी, खुशबू देवी, रानी देवी आदि शामिल थे। यह तीन दिवसीय रुद्राभिषेक महामृत्युंजय जाप एवं हवन पंडित धीरज कुमार झा, राज करण झा, नोनू कांत झा, अनुपम कुमार मिश्रा, राघवेंद्र झा एवं दुखहरन झा उर्फ फलहारी बाबा के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न कराया गया।

पंडित धीरज कुमार  झा ने कहा की यहां रुद्राभिषेक लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ना के रस से किया गया है। पंडित धीरज कुमार झा ने बताया कि रुद्राभिषेक पांच तरह का होता है। लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ना के रस से अभिसेख किया जाता है। दूध से अभिसेख करने पर पुत्र की प्राप्ति होती है। मधु से अभिसेख करने पर भगवान के विशेष कृपा प्राप्त होती है। गंगा जल से अभिसेख करने पर शारीरिक कष्ट दूर होता है एवं सरसों के तेल से अभिषेक करने पर दुश्मन का विनाश होता है।

दुखहरन झा उर्फ फलहारी बाबा ने बताया कि  नर्मदेश्वर महादेव की कृपा ऐसी है कि यहां पर जो भी मन्नत मांगी जाती है वह पूरा होता है। इसी को लेकर बराबर महादेव के भक्त रुद्राभिषेक, हवन, महामृत्युंजय जाप एवं पूजा पाठ आदि करवाते हैं। पूजा पाठ होने से गांव एवं आसपास के लोगो का कल्याण होता है।

Leave a Comment

Read More

error: Content is protected !!