समस्तीपुर में जगह-जगह समारोहपूर्वक मनायी गयी भगवान परशुराम की जयंती


मिथिला पब्लिक न्यूज, समस्तीपुर ।

समस्तीपुर में शुक्रवार को अक्षय तृतीया के दिन जगह-जगह समारोहपूर्वक भगवान परशुराम की जयंती मनायी गयी। इस क्रम में समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत में भुमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय ठाकुर के आवास पर भी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मृत्युंजय ठाकुर ने कहा कि भगवान परशुराम जी का जन्म ब्रह्मण त्रेतायुग में अक्षय तृतीया के दिन ब्राह्मण परिवार में हुआ था। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण परशुराम भगवान के शक्ती अक्षय थी। वहीं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे।
उन्होंने धर्म एवं न्याय के मार्ग पर चल कर अधर्मी-पापी और क्रूर राजाओं का नाश किया।

इस अवसर पर मौजूद बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) के जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि परशुराम जयंती हिंदुओं के बीच एक बड़ा ही धार्मिक महत्व है। क्योंकि यह दिन भगवान श्री परशुराम के जन्म का प्रतीक है। परशुराम का जन्म तृतीया तिथि को प्रदोष काल में हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उनका जन्म अधर्मी पापी और क्रूर राजाओं के नाश के लिए हुआ था। इस अवसर पर मंटुन शर्मा, शरदचंद्र ठाकुर, राकेश ठाकुर, आशुतोष कुमार, रणवीर ठाकुर, भुपनेश्वर ठाकुर, नीलू शर्मा, अमित ठाकुर, कैलाश ठाकुर, कौशल कुमार ठाकुर, बलराम शर्मा, लाखो ठाकुर, विजय ठाकुर, राहुल पांडे, बद्री कुमार, चंदन कुमार, सिकंदर ठाकुर, अनमोल ठाकुर, मदन मोहन आदि मौजूद थे।

उधर दूसरी ओर जिले के खानपुर प्रखंड स्थित पुरुषोत्तमपुर अनु पंचायत के बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर परिसर हरिहरपुर खेढ़ी में भी परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन परशुराम भक्त सेवा समिति संस्था के द्वारा किया गया था। संस्था के अध्यक्ष यशवंत कुमार चौधरी ने इस अवसर पर बाबा श्री परशुराम भगवान की जीवन वृत्त पर चर्चा करते हुए कहा कि धर्म यह कहता है कि हमें अन्याय करने वाले के खिलाफ सदैव ही खड़ा रहना चाहिए और अन्याय करने वाले का विरोध करना चाहिए। चाहे अन्याय और दमन करने वाला कितना भी बड़ा ताकतवर या प्रभावशाली क्यों ना हो। हमें इन चीजों को जीवन में उतारने की जरूरत है। मौके पर सुनील झा, शुभम कुमार चौधरी झुना, जगजीवन चौधरी, दीपक कुमार चौधरी, चंद्र भूषण चौधरी, बृजकिशोर चौधरी, जेके चौधरी, लालबाबु मिश्रा, राम उदित चौधरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More

error: Content is protected !!