


मिथिला पब्लिक न्यूज, कमलेश झा ।
जिनके मुंह का सारा दांत टूट गया हो उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। अब समस्तीपुर में भी दांतों को इंप्लांट (दंत प्रत्यारोपण) किया जाने लगा है। मुंह में भले एक भी दांत ना हो, लेकिन अब वे मजे से विभिन्न व्यंजनों के स्वाद का मजा भी लेंगे और सही से बोल भी सकेंगे। शहर के आजादनगर मोहनपुर स्थित गौरव डेंटल एंड फिजियोथेरेपी हॉस्पीटल में दांतों का प्रत्यारोपण किया जा रहा है।

इस अस्पताल के संचालक डॉक्टर गौरव ने कई मरीजों का दांत इंप्लांट किया है। कुछ दिन पूर्व उन्होंने समस्तीपुर के सूरज शर्मा नामक एक मरीज के सभी दांतों का प्रत्यारोपण किया था। जिसका एक सड़क दुर्घटना में सारा दांत टूट गया था। डॉ गौरव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मरीज दुर्घटना के बाद सही से खाना भी नहीं खा पा रहा था, लेकिन दांत इंप्लांट होने के बाद उसकी सारी समस्या खत्म हो गई है।

यहां बता दें कि दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव को दांत प्रत्यारोपण में महारत हासिल है। वे दांत प्रत्यारोपण विधि से फिक्स दांत लगते हैं। इसमें चीर फाड़ करने की भी जरूरत नहीं होती है। इस सुविधा की जानकारी देते हुए डॉक्टर गौरव बताते हैं कि जिन्हें दांत ना हो उन्हें फिक्स दांत लगवाना चाहिए। उनके अस्पताल में इसकी अच्छी सुविधा उपलब्ध है।

दांत प्रत्यारोपण के लिए उन्होंने अस्पताल में अत्याधुनिक मशीन भी लगवा रखा है। जिसकी सहायता से सुरक्षित तरीके से फिक्स दांत इंप्लांट किया जाता है। उन्होंने सर्जरी को लेकर बताया कि सर्जरी के दौरान सिर्फ दांतों के हिस्से को सुन्न किया जाता है। यह प्रक्रिया दांतों को निकालने की प्रक्रिया जैसी ही होती है। और इसमें समय भी कम लगता है। डेंटल इंप्लांटस को कृत्रिम दांतों में अब तक का सबसे कारगर उपचार माना जाता है। डेंटल इम्प्लांट एक आधुनिक दंत चिकित्सा प्रक्रिया है, जिसमें कृत्रिम दांत को जबड़े में स्थापित किया जाता है।













