

मिथिला पब्लिक न्यूज, समस्तीपुर ।
समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने जिले के अलग अलग थानों में पदस्थापित सबइंस्पेक्टर रैंक के चार पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। जिसमें दलसिंहसराय थाना में पदस्थापित कअनि पुष्पलता कुमारी को अब दलसिंहसराय का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं दलसिंहसराय के अपर थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह को कल्याणपुर थाना में कअनि के रूप में पदस्थापित किया गया है। वहीं नगर थाना के कअनि चंद्रभूषण कुमार को कल्याणपुर का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि दलसिंहसराय थाना के कअनि मो मोज़म्मिल का नगर थाना में स्थानांतरण किया गया है।

बताया जाता है कि जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। स्थानांतरित किये गए सभी पुलिसकर्मियों को नव पदस्थापित स्थलों पर जल्द से जल्द योगदान करने को कहा गया है।













