समस्तीपुर के वारिसनगर में 15 वर्षीय किशोरी की हत्या, खेत में मिली लाश

पोस्टमार्टम के लिए लाश को लेकर पहुंची पुलिस


मिथिला पब्लिक न्यूज़, समस्तीपुर ।

समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 15 साल की एक किशोरी की हत्या कर दी गयी है। मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे  गांव में ही पेट्रोल पंप के पीछे एक खेत से उसकी लाश बरामद की गई है।

मृत लड़की वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही गांव के वार्ड संख्या एक के कौशल शाह की 15 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी उर्फ काजल बतायी जाती है। वह सोमवार की शाम से गायब थी। परिजनों को आशंका है कि पूर्व के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर दी गयी है। पुलिस लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज घटना की छानबीन में जुट गयी है।

मृत किशोरी के भाई ने बताया कि काजल और उसकी मां सोमवार को घर के पास ही अपने खेत में सरसों काटने के लिए गई थी। वे दोनों खेत से सरसों काटकर दरबाजे पर ला रहे थे। शाम होने के बाद उसकी मां कुछ बची हुई सरसों को बेटी को खेत से ले आने को कहकर सब्जी लाने बाजार चली गई।

जब मां लौटी तो काजल को घर पर नहीं देखकर खोजबीन शुरू किया गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला। सुबह जानकारी मिली कि खेत के पास ही उसका शव पड़ा हुआ है। परिजनों को आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को वहां फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वारिसनगर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Comment

Read More

error: Content is protected !!