समस्तीपुर में युवक की गला काटकर हत्या, गेहूं खेत में शव मिलने के बाद परिवार में मचा कोहराम


मिथिला पब्लिक न्यूज़, समस्तीपुर ।
समस्तीपुर से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई है। मृत युवक रहमतपुर सिलौत निवासी अर्जुन पासवान का राज कपूर पासवान बताया जाता है। मंगलवार की सुबह युवक का शव गांव से गुजरने वाले निर्माणाधीन सिक्सलेन के समीप एक गेहूं के खेत से मिली है।

मृतक की फाइल फोटो
रोती बिलखती महिलाएं

शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। हजारों की संख्या में आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर जुटे हुए हैं। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुटी है। घटना से लोगों का आक्रोश फुट पड़ा है। लोग हत्यारे की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

शव की स्थिति को देखने से प्रतीत होता है कि हत्यारों ने बड़ी निर्दयता से उसकी गला काट दी है। उसके बाद शव को गेंहू के खेत में फेंक दिया है। गेहूं के खेत से कुछ दूरी पर ही एक स्थान पर मृतक का चप्पल मिला है। साथ ही भारी मात्रा में खून भी बिखरा मिला है।

परिजनों से पूछताछ करती पुलिस

घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिवार के लोगों का कहना है कि दो टोटो चालक नशापान करने के लिए राजकपूर के पास अक्सर आते थे। आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं टोटो चालकों ने उसकी हत्या कर दी है। वैसे इसको लेकर अभी तक किसी तरह की लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है।

उधर, स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि मृत युवक नशापान का आदि था, और उसकी संगत भी गलत लोगों के साथ थी। पूर्व में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद भी हुआ था। जिसमें पंचायत भी बुलायी गयी थी। लोग इस हत्याकांड को पूर्व के विवाद एवं नशापान को लेकर रुपये पैसे की लेनदेन से भी जोड़कर देख रहे हैं। वैसे घटना के पीछे क्या सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा।

बताया जाता है कि सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे राजकपूर तीन-चार साथियों के साथ घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रात भर जानपहचान वालों को फोन करके उसके बारे में पूछताछ की गई। इसी बीच सुबह हो गयी। खेत की तरफ गये कुछ लोगों ने खेत के समीप खून बिखरा हुआ देखकर लोगों को सूचना दी। इसके बाद पास के ही गेंहू खेत में युवक की खून से लथपथ शव मिला। शव देखते ही लोगों ने उसकी पहचान कर ली। इसके बाद घर के लोग भी पहुंच गए।

युवक का शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल के थानाध्यक्ष पिंकी कुमारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष का बताना है कि धारदार हथियार से युवक की हत्या की गयी है। पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच में जुटी है। डीआईयू की टीम भी जांच में जुटी है। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया जा रहा है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Comment

Read More

error: Content is protected !!