गुरुकुल के बच्चों ने लहराया परचम, अंकित बना जिला टॉपर


मिथिला पब्लिक न्यूज, समस्तीपुर

बिहार बोर्ड ने शनिवार को इंटर का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। इंटर के परीक्षा में समस्तीपुर के छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। खासकर गुरुकुल साइंस् कोचिंग के बच्चों ने एक बार फिर परचम लहराया है। गुरुकुल के छात्र अंकित कुमार ने 465 अंक लाकर विज्ञान संकाय में पूरे जिले में टॉप किया है। गुरुकुल की ही स्वाति रंजन को 464 अंक मिले हैं। वह जिले में दूसरे स्थान पर रही है।

उधर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा की छात्रा काजल कुमारी विज्ञान संकाय में 463 अंक लाकर जिले में तीसरे स्थान पर रही। काजल खानपुर के कृष्ण मुरारी झा की पुत्री है। वहीं श्रीराम बल्लम हाई स्कूल ध्रुवगामा की छात्रा कुमारी श्रुति ने 440 अंक प्राप्त किया है। श्रुति कल्याणपुर के भिंडी गांव निवासी सतीश कुमार झा की पुत्री है।

गुरुकुल के निदेशक सौरभ चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उनके संस्थान के अंकित और स्वाति को बोर्ड की ओर से टॉपर वेरीफिकेशन के लिये पटना बुलाया गया था। प्रायोगिक परीक्षा में कुछ अंकों की कमी के कारण दोनों बच्चे स्टेट टॉपर बनने से चूक गये। उन्होंने बताया कि गुरुकुल हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन को अपना मूलमंत्र मानती है। इसी का परिणाम है कि यहां के बच्चे हर साल स्टेट और जिला टॉपरों की सूची में अपना स्थान बनाते आये हैं।

गुरुकुल के निदेशक श्री चौधरी ने बताया कि संस्थान के एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने 400 से अधिक अंक प्राप्त किया है। इनमें ब्यूटी कुमारी को 452 एवं  अविनाश कुमार को 450 अंक मिले हैं। इसके अलावा शिवम कुमार, विजेंद्र कुमार, श्रेया रंजन, मनीष कुमार, सुमित कुमार, कुमारी स्नेहा, सुमित रंजन, गायत्री कुमारी, श्वेता सुमन, अनिरुद्ध कुमार, नुसरत खातून  सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं को 400 से अधिक अंक मिले हैं। संस्थान के सफल  बच्चों को गुरु मिनेश, पीके झा, मनोज कुमार झा आदि शिक्षकों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

गुरुकुल के टॉपर्स जिन्हें 400 से अधिक अंक मिले :
1. ANKIT KUMAR         : 465
2. SWATI RANJAN        : 464
3. BEAUTY KUMARI     : 452
4. AVINASH KUMAR    : 450
5. SHIVAM KUMAR      : 445
6. SURAJ KUMAR          : 437
7. VIJENDRA KUMAR   : 436
8. SANIYA NASEEM      : 436
9. SHREYA RANJAN      : 433
10. MANISH KUMAR    : 431
11. SWATI KESHRI        : 429
12. SUMIT KUMAR        : 426
13. KUMARI SNEHA      : 421
14. SUMIT RANJAN       : 419
15. GAYTRI KUMARI     : 418
16. SWETA SUMAN        : 404
17. ANIRUDH KUMAR   : 402
18. NUSRAT KHATOON : 401

Leave a Comment

Read More

error: Content is protected !!