


मिथिला पब्लिक न्यूज, समस्तीपुर ।
समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां खानपुर प्रखंड के दिनमनपुर दक्षिणी पंचायत के मुखिया गोविंद पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर महिला के साथ बदसलूकी करने का एक मामला दर्ज था।

बताया जाता है कि कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है। कोर्ट सूत्रों के अनुसार गुरुवार को उक्त मामले में जमानत के लिए आरोपित मुखिया न्यायालय में सदेह उपस्थित हुआ था। जहां मजिस्ट्रेट के आदेश पर उसे कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार करीब एक साल पूर्व पंचायत की एक महिला ने उक्त मुखिया के साथ तीन लोगों पर लज्जा भंग कर मारपीट करने आदि के आरोप में कोर्ट परिवाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

जानकारों की मानें तो पूर्व के किसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज करा रखी थी। एक पक्ष से मुखिया गोविंद पासवान ने वार्ड संख्या 13 के नंदन पासवान एवं उसके पुत्र पर रंगदारी मांगने एवं गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया था। जबकि दूसरे पक्ष से एक महिला के द्वारा कोर्ट परिवाद दायर किया गया था।














