

मिथिला पब्लिक न्यूज, कमलेश झा ।
समस्तीपुर में पिछले तीन महीनों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 80 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने
क्राइम मीटिंग के दौरान उन्हें नगद पुरस्कार के एवं शिल्ड देकर सम्मानित किया। इसकी जानकारी एसपी के मीडिया सेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

बताया गया है कि एसपी ने जिले में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के पिछले तीन महीनों के दौरान किये गये कार्यों की समीक्षा किया है। उत्कृष्ट कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें नगद पुरस्कार एवं शिल्ड देकर सम्मानित किया गया है।

एक नम्बर पर रहे एएसपी संजय कुमार पांडेय :
पुरस्कृत किये गए पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों में पहला स्थान एएसपी सह सदर डीएसपी 01 संजय कुमार पांडेय को मिला है। बताया गया है कि अनुमंडल स्तर पर प्रत्येक मामलों में इन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। मार्च महीने में प्रतिवेदित 26 कांडों की तुलना में 29 कांडों में इन्होंने पर्यवेक्षण टिप्पणी निर्गत किया है।

रोसड़ा डीएसपी दूसरे व दलसिंहसराय डीएसपी रहे तीसरे स्थान पर :
दूसरे स्थान पर रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी रही हैं। इन्होंने मार्च महीने में प्रतिवेदित 24 विशेष कांडों की तुलना में 24 कांडों का निष्पादन किया है। साथ ही इन्होंने अपने गुप्त सूचना के आधार पर सिंघिया थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया और काफी संख्या में हथियार भी बरामद किया। जबकि तीसरे स्थान पर दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा रहे। जिन्होंने विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्याकांड का मात्र कुछ घंटे में खुलासा कर लिया था।

यहां देखें पूरी लिस्ट, किसको किस कार्य के लिए मिला पुरस्कार :






















