समस्तीपुर में भतीजी के Love marriage से नाराज चाचा ने गुस्से में भावज पर किया कुल्हाड़ी से वार, मौत


मिथिला पब्लिक न्यूज, समस्तीपुर ।

समस्तीपुर से पारिवारिक विवाद की बड़ी घटना सामने आ रही है। जहां भतीजी के Love marriage से नाराज चाचा ने गुस्से में भावज (छोटे भाई की पत्नी)
पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। घटना जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष आनंद कश्यप के नेतृत्व में पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है।

स्थानीय ग्रामीण सूत्रों की मानें तो भतीजी के Love marriage (प्रेमविवाह) से आरोपी चाचा काफी नाराज चल रहा था। आरोपी चाचा को आशंका थी कि उसकी भावज (लड़की की मां) को इस मामले की पूर्व से जानकारी थी, लेकिन उसने इसे छिपाये रखा। जिस वजह से उसकी जगहंसाई हो रही है।

सूत्रों का कहना है कि इसी मुद्दे को लेकर शनिवार की सुबह दोनों भाइयों के बीच बात हो रही थी। उसी बीच महिला अपने पति को ढांढस बंधाने के लिए बोल दी कि कोई बात नहीं उसकी बच्ची ने स्वजातीय विवाह किया है कोई अंतरजातीय विवाह तो किया नहीं है। नये जेनरेशन में यह सब चलता है। कहा जाता है कि इतना सुनते ही आरोपी आगबबूला हो गया, और पास रखा कुल्हाड़ी या लकड़ी के तख्ते से उसपर वार कर दिया। जिससे महिला का सिर फट गया और लहूलुहान होकर नीचे गिरी और उसकी मौत हो गयी।

हालांकि कुछ लोग इस घटना को मकान बंटवारे को लेकर पूर्व से चली आ रही पारिवारिक विवाद से भी जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि गांव में बने मकान को लेकर आरोपी भाई के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। उक्त मकान को बनवाने में छोटे भाई के ससुराल वालों ने काफी आर्थिक मदद की थी। लेकिन अब उस मकान के बंटवारे को भाइयों के बीच मनमुटाव चल रहा था।

उधर, पुलिस भी इस घटना को प्रथमदृष्टया भूमि विवाद से जोड़कर ही अनुसंधान में जुटी है। पुलिस के अनुसार भाइयों के बीच हो रही विवाद में बीचबचाव करने गयी महिला को गंभीर चोट लग गयी थी, जिससे उसकी मौत हो गयी है। वैसे पुलिस घटना से जुड़ी सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक इस घटना में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी जा सकी थी।

Leave a Comment

Read More

error: Content is protected !!