पटना के पाल होटल अग्निकांड में मरने वाली अज्ञात युवती की हुई पहचान, रोसड़ा जेल की थी महिला सिपाही

महिला सिपाही प्रियंका की फाइल फोटो


मिथिला पब्लिक न्यूज, कमलेश झा ।

पटना के पाल होटल अग्निकांड में समस्तीपुर के रोसड़ा जेल की एक महिला सिपाही की भी मौत हुई है। इस घटना में मरने वाली अज्ञात युवती की पहचान के बाद इसका खुलासा हुआ है। मृत अज्ञात युवती रोसड़ा जेल की महिला सिपाही प्रियंका कुमारी बतायी जाती है। जो छुट्टी से रोसड़ा लौटने के क्रम में पटना गयी थी। वह भभुआ की रहने वाली थी।

बताया जाता है कि समस्तीपुर रोसड़ा जेल में तैनात सिपाही प्रियंका कुमारी हाल में ही छुट्टी लेकर अपने घर भभुआ गई थी। वह किसी काम से पटना आई थी, और यहां से उसे रोसड़ा जाना था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गई।

शुक्रवार को उसके पास से मिले पर्स से वर्दी वाली फोटो मिली थी। जिससे इतनी पहचान हुई थी कि मृत युवती कोई महिला सिपाही है। शनिवार को उसके परिजन जब पटना पहुंचे, तब उसकी पहचान हुई।

पुलिस ने बताया कि प्रियंका के पास से पर्स और अन्य सामान मिले थे। उसी में एक दर्जी की पर्ची भी मिली थी। जिसपर सीतामढ़ी के दर्जी का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। उस दर्जी से बात करने के बाद महिला सिपाही का नाम और अन्य जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों से संपर्क किया गया।

Leave a Comment

Read More

error: Content is protected !!