


मिथिला पब्लिक न्यूज, कमलेश झा ।
समस्तीपुर का कुख्यात इनामी अपराधी मंटुन महतो पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। वह 20 वर्षों से फरार चल रहा था। बिहार पुलिस मुख्यालय पटना के द्वारा उस पर 1 लाख रुपये का इनाम रखा गया था।समस्तीपुर पुलिस की विशेष टीम को यह सफलता हाथ लगी है। मंटुन महतो को पश्चिम बंगाल के उतर 24 परगना जिला के मटिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। उसके विरूद्ध समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना एवं बेगुसराय के खोदाबन्दपुर थाना में लूट, डकैती, हत्या, चोरी एवं आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

गुरुवार को समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया कुख्यात मन्टुन महतो विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर बेरिया निवासी ब्रह्मदेव महतो का पुत्र है।
वह जिले के टॉप-10 इनामी अपराधियों की सूची में शामिल है, जो लगभग 20 वर्षों से अपना नाम पता छुपाकर रह रहा था। न्यायालय ने मन्टुन महतो के विरूद्ध स्थाई वारंट जारी कर रखा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर पुलिस काफी समय से प्रयास कर रही थी। काफी प्रयासों के बाद समस्तीपुर पुलिस की विशेष टीम ने इसे पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।

छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी :
01. पुनि अजीत प्रसाद सिंह, प्रभारी, डीआईयू शाखा
02. पुनि शिवपूजन कुमार, डीआईयू शाखा
03. पुअनि आनंद कश्यप, थानाध्यक्ष, विभूतिपुर
04. पुअनि राहुल कुमार, विभूतिपुर
05. सिपाही अरविंद कुमार, डीआईयू शाखा
06. सिपाही मुकेश कुमार, विभूतिपुर थाना
07. सिपाही मो नजरूल आलम, विभूतिपुर थाना
08. सिपाही संतोष कुमार, डीआईयू शाखा
09 चालक हवलदार राजेश कुमार, डीआईयू शाखा

मंटुन महतो का आपराधिक इतिहास :
विभूतिपुर थाना कांड सं0-36/99
विभूतिपुर थाना कांड सं0-134/99
विभूतिपुर थाना कांड सं0-179/99
विभूतिपुर थाना कांड सं0-122/05
खोदाबन्दपुर थाना कांड सं0-10/92
दलसिंहसराय थाना कांड सं0-194/97
















