

मिथिला पब्लिक न्यूज, समस्तीपुर ।
असम का सेटेलाइट चैनल असम टॉक्स ने अपने 9वें स्थापना दिवस पर उजियारपुर कमला के समाजसेवी राजू सहनी को सम्मानित किया है। राजू सहनी का असम टॉक्स चैनल के पदाधिकारियों ने अपने परंपराओं के अनुसार स्वागत किया तथा प्रशस्ति पत्र भी दिया। राजू सहनी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि असम टॉक्स चैनल के सफलता पूर्वक 09 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लोक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया था।

बता दें कि समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड के कमला गांव निवासी राजू सहनी ने अपने सामाजिक कार्यों के बदौलत असम में भी अपनी एक अलग पहचान बनायी है। कुछ दिन पहले ही असम के गुवाहाटी में आयोजित बिहू सम्मेलन में भी उन्हें सम्मानित किया गया था।

राजू साहनी बताते हैं कि उनका सपना था कि वे गांव में एक फैक्टरी खोलकर बेरोजगार युवकों को रोजगार दें। उस सपना को सौरभ इंडस्ट्री के बदौलत अब वे साकार कर रहे हैं। इस सपने को साकार करने में उनके माता पिता का अहम रोल है। उनके आशीर्वाद से ही यह सपना साकार हो रहा है।

उन्हें गुवाहाटी साहनी कांवरिया में उत्कृष्ट कार्य के लिए एक्सीलेंस अवार्ड 2024 से नवाजा गया था। उन्होंने गुवाहाटी में भी फेवर ब्लॉक निर्माण करने वाली फैक्ट्री की स्थापना कर सैकड़ों बिहारी युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया है। इसके साथ ही वे गरीब गुरबों की बेटियों की शादी एवं पढ़ाई में भी अपने स्तर से मदद करते रहते हैं।















