समस्तीपुर में पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने पति व बच्चे के साथ खायी जहर, महिला की मौत

मिथिला पब्लिक न्यूज, कमलेश झा ।
समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शहर के पंजाबी कालोनी में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने अपने पति एवं बच्चे के साथ जहर खा ली है। इस घटना में महिला की मौत हो गयी है, जबकि उसके पति एवं बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृत महिला पंजाबी कालोनी निवासी सूरज कुमार शर्मा की पत्नी आकांक्षा प्रभा (28) बतायी जाती है। सूरज कुमार एवं उसका बच्चा अयांश खतरे से बाहर बताये जाते हैं। उनका इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस लाश को जब्त कर जांच में जुट गई है। घटना को लेकर मृत महिला के पति सूरज कुमार ने बताया कि उसके परिवार के लोगों के द्वारा लगातार उन लोगों को प्रतारित किया जा रहा है।उनकी पत्नी को भी परिवार के लोगों द्वारा दहेज को लेकर परेशान किया जा रहा था। जिस वजह से तंग आकर इस तरह का कदम उठाना पड़ा।मिली जानकारी के मुताबिक सभी ने एक थाली में ही आम चूड़ा खाए थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी में जहर मिलाकर उनलोगों ने खा लिया। घर से आम चूड़ा वाली एक थाली भी मिली है। जिसमें तीन चम्मच भी रखे थे। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।उधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों का बताना है कि जहर खाने के बाद तीनों काफी उल्टी कर रहे थे। उल्टी की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दे दी। जानकारी के अनुसार सूरज ने दो शादी की थी। पहली पत्नी मर चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं। पहला बच्चा अपने ननिहाल हाजीपुर में रहता है, जबकि दूसरा बच्चा उसके साथ रहता है।डेढ़ साल पूर्व उसने आकांक्षा से शादी की थी, लेकिन परिवार के लोग कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए दूसरी पत्नी को प्रताड़ित करने लगे। पति के अनुसार अब मकान की जमीन भी उन्हें देने से इनकार कर दिया और तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे थे। उसके माता-पिता का कहना था कि ससुराल से दहेज लो फिर जमीन में हिस्सेदारी देंगे।

Leave a Comment

Read More

error: Content is protected !!