
मिथिला पब्लिक न्यूज, समस्तीपुर ।
समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने एक बार फिर नये सिरे से जिले के 25 थानों में महिला हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। जिसमें 25 महिला पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की पोस्टिंग की गयी है। यहां बता दें कि गृह मंत्रालय (महिला सुरक्षा प्रभाग) के आदेश पर सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी थी।

इसको लेकर सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का गठन कर महिला पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गयी थी, लेकिन महिला हेल्प डेस्क में प्रतिनियुक्त कुछ पुलिसकर्मियों का अन्यत्र स्थानांतरण हो गया। जिसको देखते हुए एसपी विनय तिवारी ने एक बार फिर से महिला हेल्प डेस्क का गठन कर उसके प्रभारियों का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया है। ताकि घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, दुर्व्यवहार, छेड़खानी, यौन उत्पीड़न से पीड़ित महिलाएं एवं बच्चे पुलिस से सीधा संपर्क कर सकें। जिससे उन्हें ससमय सहायता उपलब्ध करायी जा सके।

नगर थाना में पुअनि अर्चना कंचन को महिला हेल्प डेस्क का प्रभारी बनाया गया है। मुफ्फसिल थाना के महिला हेल्प डेस्क में परीपुअनि ऋचा सिंह को, उजियारपुर थाना में पुअनि भावना कुमारी, विभूतिपुर थाना में पुअनि प्रियंका, रोसड़ा थाना में परीपुअनि स्वाति कुमारी,

मोहिउद्दीननगर थाना में पुअनि प्रियंका कुमारी, दलसिंहसराय थाना में पुअनि पुष्पलता कुमारी, कल्याणपुर थाना में पुअनि रिंकी कुमारी, वारिसनगर थाना में पुअनि कुमारी कविता, पटोरी थाना में पुअनि गुलनाज कौसर, ताजपुर थाना में पुअनि रश्मि कुमारी, हसनपुर में पुअनि निशा भारती, एससीएसटी थाना में पुअनि मुन्नी कुमारी, खानपुर में पुअनि पूनम कुमारी, सरायरंजन थाना में सब इंस्पेक्टर सिंपी कुमारी को महिला हेल्प डेस्क का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा पूसा थाना में सअनि श्रेया कुमारी, बिथान थाना में महिला सिपाही निकिता कुमारी, अंगारघाट थाना में महिला सिपाही सुशीला कुमारी, मुसरीघरारी थाना में परी पुअनि ब्यूटी रानी, हथौड़ी थाना में परीपुअनि शबाना आजमी, सिंघिया थाना में पुअनि दीपशिखा, चकमेहसी थाना में पुअनि मनीषा कुमारी, बंगरा थाना में परीपुअनि प्रीति कुमारी, विद्यापतिनगर थाना में महिला सिपाही सीमा कुमारी एवं महिला थाना में पुअनि चांदनी कुमारी को महिला हेल्प डेस्क की कमान सौंपी गई है।

यहां देखें पूरी लिस्ट :
















