सरकारी दस्तावेज लेकर फरार चल रहे दारोगा पर एफआईआर दर्ज, 41 कांडों का प्रभार नहीं सौंपने का आरोप


मिथिला पब्लिक न्यूज, कमलेश झा ।
समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बिहार पुलिस के एक दारोगा संजय कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें उक्त दारोगा पर 41 कांडों का प्रभार नहीं सौंपने एवं सरकारी दस्तावेज लेकर फरार हो जाने का आरोप लगाया गया है।


फरार चल रहे उक्त दारोगा संजय कुमार पर समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। बताया जाता है कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पिंकी प्रसाद ने स्वलिखित शिकायत पर सोमवार को केस दर्ज किया है।


उन्होंने एफआईआर में कहा है कि पूर्व में मुफ्फसिल थाना में प्रतिनियुक्त पुअनि संजय कुमार मंडल जो वर्तमान में समस्तीपुर जिला से स्थानांतरित होकर पुर्णिया जिला बल को प्रस्थान कर गये हैं। उक्त पुलिस अवर निरीक्षक के द्वारा मुफ्फसिल थाना का विशेष कांड सं0-461/22, 378/12, 51/21, 281/21, 481/21, 46/21, 59/22, 122/22, 180/22, 238/22, 387/22, 443/22, 653/22, 181/23, 273/23 एवं अविशेष कांड- 444/18, 401/21, 402/21, 438/21, 446/21, 454/21, 461/21, 486/21, 531/21, 532/21, 39/22, 63/22, 109/22, 520/22, 553/22, 654/22, 73/23, 74/23, 75/23, 76/23, 77/23, 78/23, 96/23, 136/23, 150/23 एंव यु०डी० सं0-31/22 के कांड का प्रभार नहीं सौंपा गया है।

जिसमें कई कांड हत्या, लुट जैसे गंभीर प्रकृति के भी हैं। आरोपित दारोगा ने कुल 41 कांड का प्रभार नहीं सौंपा है। एफआईआर में कहा गया है कि जब ये (संजय कुमार) मुफ्फसिल थाना से नगर थाना समस्तीपुर डायल 112 में प्रतिनियुक्त किये गये तब से कई बार इन्हें मुफ्फसिल थाना के कांडों का प्रभार सौंपने के लिए पुलिस निरीक्षक कार्यालय से कहा गया। उक्त कार्यालय के ज्ञापांक-518/23, 370/23, 329/23 के माध्यम से लिखित रूप से भी इन्हें सुचित किया गया।

इतना ही नहीं वरीय पदाधिकारी के द्वारा भी आदेशित किया गया तथा इनके मोबाइल पर भी कई बार फोन कर कांड का प्रभार सौंपने हेतू अनुरोध किया गया, लेकिन आरोपी दारोगा ने वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना करते हुए अबतक मुफ्फसिल थाना के कांडों का प्रभार नहीं सौंपा गया है, जो एक अपराध है।

दारोगा संजय कुमार सभी कांडों से सम्बंधित सरकारी दस्तावेजों को लेकर चले गये हैं। जो कानूनन अपराध है। इसलिए उक्त दारोगा पर भारतीय न्याय संहिता की धारा-316 (5) के तहत आरोपित किया गया है।

जानकार पुलिस सूत्रों की मानें तो दारोगा संजय कुमार का तबादला पूर्णिया जिला बल में किया गया था। लेकिन उन्होंने पूर्णिया जिला बल में कई महीनों तक भौतिक रूप से योगदान नहीं किया। जिसको लेकर पूर्णिया एसपी ने समस्तीपुर एसपी को लिखित शिकायत करते हुए उक्त दारोगा को भौतिक रूप से योगदान कराने की अपील की थी। कहा जाता है कि समस्तीपुर पुलिस महकमे में इस तरह की यह पहली घटना है। दारोगा पर एफआईआर दर्ज होने के बाद महकमे में यह चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Comment

Read More

error: Content is protected !!