समस्तीपुर में चार थानाध्यक्ष सहित आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण

मिथिला पब्लिक न्यूज, कमलेश झा ।

समस्तीपुर जिला पुलिस बल में पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने जिले के चार थानाध्यक्षों के साथ आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। दो प्रशिक्षु डीएसपी को थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिसमें प्रशिक्षु डीएसपी रिशिता स्नेह को खानपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। निवर्तमान खानपुर थानाध्यक्ष मो.फहीम का एसटीएफ में तबादला हो गया है। वहीं प्रशिक्षु डीएसपी विकास केशव को कल्याणपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। उधर, सरायरंजन थाना के अपर थानाध्यक्ष सिंपी कुमारी को सरायरंजन का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। सरायरंजन के थानाध्यक्ष रविकांत कुमार को कार्य में लापरवाही पर सस्पेंड कर दिया गया है। लरझाघाट थाना में पदस्थापित पुअनि राजू कुमार को बिथान थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। मुफस्सिल थाना में पदस्थापित पुअनि दीपक कुमार झा को कल्याणपुर का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कल्याणपुर के अपर थानाध्यक्ष पुअनि चंद्रभूषण कुमार को मुफस्सिल थाना में पदस्थापित किया गया है।

Leave a Comment

Read More

error: Content is protected !!