

मिथिला पब्लिक न्यूज, समस्तीपुर ।
शहर के मथुरापुरघाट स्थित जेपी सेंट्रल स्कूल में राखियों की प्रदर्शनी लगायी गयी। जिसमें विद्यालय की छात्राओं द्वारा हस्तनिर्मित राखियों का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के निदेशक महेश कुमार ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर उसका उद्घाटन किया। इस दौरान प्राचार्य कमर आजम, जितेंद्र कुमार ठाकुर एवं कई शिक्षकगण मौजूद थे। छात्राओं की इस विशिष्ट हस्तकला प्रदर्शन ने अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। सभी वर्ग की छात्राओं ने इस प्रदर्शनी में हिस्सा लिया।

विद्यालय के निदेशक महेश कुमार एवं प्राचार्य कमर आजम ने रक्षा बंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत होने वाली छात्राओं में खुशबू,राज लक्ष्मी, सोनाक्षी, समीक्षा, शिक्षा, सृष्टि, आयुषी, प्रियानशी, सुप्रिया, भावना, सिद्धि, मानवी, तनुजा, आलिया, रौशनी, साक्षी, समीक्षा, शिवानी, नीतिका, रीतिका, मधू, रिया, कृति, अर्पिता, आँचल आदि शामिल हैं।


















