सेंधमारी कर 80 हजार नगदी सहित लाखों रुपए के जेवरात की चोरी, हथौड़ी के बंधार गांव में हुई घटना


मिथिला पब्लिक न्यूज, समस्तीपुर
समस्तीपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र में सेंधमारी की बड़ी घटना हुई है। चोरों ने घर के दीवार को तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। उस घर से 80 हजार रुपए नगद सहित करीब 2.50 लाख रुपए से अधिक के गहने जेवरात की चोरी कर ली गयी है। घटना हथौड़ी थाना क्षेत्र के बंधार गांव के राजकुमार यादव के घर में शनिवार की रात हुई है। घटना की सूचना मिलते ही हथौड़ी थानाध्यक्ष मोनू राय, अपर थानाध्यक्ष मुखराम सिंह एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां गृहस्वामी से घटना की जानकारी ली


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बंधार गांव के राजकुमार यादव के घर में शनिवार के रात पीछे का दीवार तोड़कर चोर घर में घुस गए। ट्रंक का ताला तोड़कर 80 हजार रुपए नगद एवं करीब 40 ग्राम वजन के सोने के गहने जेवरात की चोरी कर ली। घटना की जानकारी लोगों को रविवार की सुबह हुई। सुबह जब लोग सो कर उठे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ देख कर उन्हें चोरी का अहसास हुआ।


इसके बाद लोगों ने घर के पीछे की दीवार टूटा हुआ देखा। इसके बाद परिजनों ने घर में रखे ट्रंक का भी ताला टूटा हुआ देखा। उसमें रखा 80 हजार रूपए एवं जेवरात गायब था। आश्चर्य की बात है कि घर में लोग सो रहे थे, तब चोरों ने दीवार एवं ट्रंक का ताला तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। हथौड़ी थानाध्यक्ष मोनू राय ने बताया कि बंधार गांव में चोरी की घटना की सूचना मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Read More

error: Content is protected !!