कल्याणपुर के परतापुर में महिला की गला काटकर हत्या, देवर ने दिया घटना को अंजाम

मिथिला पब्लिक न्यूज, कमलेश झा।

समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से हत्या की बड़ी घटना सामने आ रही है। जहां परतापुर गांव में एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है। महिला को किसी धारदार हथियार से बड़ी बेहरमी से काट दिया गया है। घटना को उसके ही देवर ने अंजाम दिया है। मृत महिला की पहचान धर्मेंद्र पासवान की पत्नी वीणा देवी के रूप में की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था, लेकिन ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

घटना को लेकर बताया जाता है कि महिला से उसका देवर का पैसे को लेकर विवाद हुआ था। बताया जाता है कि आरोपी देवर नशे का आदी है। मंगलवार को उसने नशापान के लिए ही भाभी से रुपए मांग रहा था। रुपये नहीं मिलने के बाद गुस्से में देवर ने उसपर धारदार हथियार लेकर हमला शुरू कर दिया। जिसमें महिला के गर्दन सहित कई अंग टुकड़े में बंट गए। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। काफी संख्या में आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए हैं। कई थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुटी है।  एफएसएल की टीम को जांच के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस ने महिला की लाश को कब्जे में ले लिया है।

Leave a Comment

Read More

error: Content is protected !!