सामाजिक कार्यों के लिए असम की चर्चित मीडिया हाउस ने समस्तीपुर के राजू साहनी के गुवाहाटी साहनी कांवरिया NGO को किया सम्मानित


मिथिला पब्लिक न्यूज़, डेस्क ।

सामाजिक कार्यों के लिए असम की एक चर्चित मीडिया हाउस (प्रथम खबर) ने समस्तीपुर के समाजसेवी राजू सहनी को सम्मानित किया है। विगत तीन मार्च को राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया है। राजू सहनी के “गुवाहाटी साहनी कांवरिया NGO” को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए एक्सीलेंस अवार्ड 2024 से नवाजा गया है।


समाजसेवी राजू सहनी ने दुरभाष पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से असम और बिहार में समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे “गुवाहाटी साहनी कांवरिया NGO” के महासचिव भी हैं।उन्हें कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं असम के परम्पराओं के अनुसार अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया है।


यहां बता दें कि राजू सहनी समस्तीपुर जिले के उजियारपुर के भगवानपुर कमला गांव के रहने वाले हैं। वे समस्तीपुर ही नहीं असम में भी सामाज सेवा से जुड़े कार्य करते रहते हैं। असम के अम्वुबासी मेले में निःशुल्क भोजन, पानी, सावन महीने में कांवरियों की सेवा शिविर का आयोजन करते हैं। गुवाहाटी के 34 सरकारी स्कूल में वाटर फील्टर कुलर मशीन लगवाया है। कई मंदिर प्रांगण में समरसेवुल बोरिंग गड़वाया है। कई गरीब बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था भी की है। हर वर्ष गरीब परिवार की लड़की की शादी में भी मदद करते रहते हैं।

कोरोना काल में लॉकडाउन के समय इनकी संस्था ने एक महीने तक जरूरत मंदों के बीच राशन का वितरण किया। नेपाल में आये विनाशकारी भूकंप में इनकी एनजीओ ने कई ट्रक जरूरत के सामान नेपाल भी भेजा था। इस कार्य के लिए नेपाल में भी इन्हें सम्मानित किया गया। हाल ही में उन्होंने देवखाल चौर के भगवानपुर कमला छठ घाट पर अपनी निजी फंड से सौंदर्यीकरण कराया। छठ के मौके पर पूरे पंचायत में लाइटिंग की व्यवस्था भी की थी। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के सौवें जन्मदिन पर इन्होंने सैकड़ों गरीबों के बीच कम्बल का वितरण किया था।

राजू सहनी ने बताया कि सम्मान समारोह में संगठन के अध्यक्ष राजकुमार कनवर, मीडिया प्रभारी विद्यानंन्द झा, कोषाध्यक्ष सुनिल साह, कार्यकारी अध्यक्ष सिताराम साहनी, उपाध्यक्ष दिलीप साहनी, मंगनु झा, दुर्गा मिश्रा, लख्खी देवी, ब्यूटी दास, सलाहकार रविन्द्र सहनी, गूड्डु शंकर चौधरी, कुणाल आनंन्द झा, उप सचिव सुरेश सहनी, राजकुमार सहनी, बप्पी सरकार, धर्मेन्दर सहनी, लाली सहनी, सदस्य कृष्णा गोवाला, रत्नेश सहनी, बाला सहनी, नकुल सहनी, अजय विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Read More

error: Content is protected !!