होली मिशन में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया बाल दिवस


मिथिला पब्लिक न्यूज, समस्तीपुर ।
शहर के होली मिशन हाई स्कूल में गुरुवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा आयोजित एक विशेष सभा से हुई। जिसमें  विद्यालय के उप प्राचार्या और शिक्षकों ने पंडित नेहरू को महान नेता, विचारक, दूरदर्शी और सच्चे राजनेता की संज्ञा देते हुए उनके जीवन पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पंडित नेहरू के प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी अर्पित किया।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें पंडित नेहरू के बाल प्रेम को दर्शाया गया। जिन्हें बच्चों के अधिकारों, देखभाल और शिक्षा की जागरूकता बढ़ाने के लिए जाना जाता है।बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।
प्राचार्य अमृत रंजन ने अपने संबोधन में छात्रों को बड़े सपने देखने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों की तुलना खूबसूरत फूलों से किया और उन्हें हर जगह अपनी खुशबू फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा किए गए असाधारण बलिदानों की भी याद दिलायी। कार्यक्रम का समापन अंग्रेजी के शिक्षक डॉक्टर फ़िरोज़ के धन्यवाद के साथ हुआ।

Leave a Comment

Read More

error: Content is protected !!