मिथिला पब्लिक न्यूज, समस्तीपुर ।
खानपुर प्रखंड के हरिहरपुर खेढ़ी स्थित बाबा हरिहर नाथ अंकुरी महादेव मंदिर परिसर में रविवार को भव्य तरीके से भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परशुराम भक्त सेवा समिति के सदस्यों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। साथ ही भगवान परशुराम के भव्य मंदिर के निर्माण का आधारशिला भी रखा गया।

कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में परशुराम भक्त शामिल हुए, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय दादा परशुराम और हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। आयोजन को भव्य और श्रद्धापूर्ण तरीके से संपन्न किया गया। समिति की ओर से उपस्थित सभी मुख्य अतिथि को मिथिला परंपरा के अनुसार अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने भगवान परशुराम जयंती मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में शिक्षा और धर्म की रक्षा के लिए हमें सदैव तत्पर रहना चाहिए और भगवान परशुराम के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य कर्ता संरक्षक रामानंद झा, सचिव यशवंत चौधरी बादशाह, दीपक चौधरी, शुभम कुमार झा, कार्यक्रम में लोजपा राम विलास के पूर्व जिला अध्यक्ष, मोरवा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी अभय कुमार, वरुणेश विजय मिश्रा, परशुराम भक्त रामनरेश झा, डीके मोहन झा, पुरुषोत्तम चौधरी,विकास झा, अंकित झा, नीरज चौधरी, पवन मिश्रा, शिवम चौधरी, शशिकांत चौधरी, कन्हैया मनोज चौधरी, शशिरंजन चौधरी, राजीव शेखर, अवधेश चौधरी, अखिलेश चौधरी, दिलीप कुमार, अमन झा रामसेवक झा, बालेश्वर राय, अभय कुमार सिंह, राहुल झा, निखिल आनंद, राम शंकर झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











