शिक्षा ही समाज एवं राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम : डॉ धर्मांश

मिथिला पब्लिक न्यूज, कमलेश झा।

जिले के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल के प्रांगण में सोमवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी “रति रंजन प्रसाद मेमोरियल अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर होली मिशन हाई स्कूल के प्रिंसिपल अमृत रंजन एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० धर्मांश रंजन के साथ काफी संख्या में अभिभावक भी मौजूद थे। जिन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को अवार्ड एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। डा० धर्मांश रंजन  ने कहा कि शिक्षा ही समाज एवं राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है।

उन्होंने विद्यार्थियों को केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित न रहकर जीवन में अनुशासन, नैतिकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक सोच विकसित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ता है, तो राष्ट्र का भविष्य निश्चित रूप से स्वर्णिम होगा।

प्राचार्य अमृत रंजन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, तथा उन्हें अपने लक्ष्य की ओर और अधिक मेहनत एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। समारोह के अंत में विद्यालय के प्राचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया तथा यह संकल्प दोहराया कि शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में होली मिशन परिवार इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा।

Leave a Comment

Read More

error: Content is protected !!